फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भड़रिया नवमी आज, अबूझ मुहूर्त में होंगे विवाह

Mon, 15 Jul 2024 03:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आषाढ़ शुक्ल पक्ष भड़रिया नवमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस अबूझ मुहूर्त में मांगलिक कार्य होंगे। जिले में 500 से अधिक स्थानों पर शहनाई बजेंगी।
विज्ञापन


सनातन मान्यता के अनुसार भड़रिया नवमी के दिन इंद्राणी ने कठिन तप से इंद्र को प्राप्त किया था। इस मुहूर्त विवाह के लिए शुभ होता है। ज्योतिषाचार्य गोविंद शर्मा ने बताया कि बताया कि भडरिया नवमी में सभी प्रकार के शुभ कार्य कर सकते हैं। इस दिन अबूझ विवाह योग भी है। इस दिन विवाह, सगाई, नए घर का प्रवेश, नया शोरूम खोलना, नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। भड़रिया नवमी पर रवि योग का निर्माण हो रहा है। इसका समापन 15 जुलाई को शाम सात बजकर 19 मिनट पर होगा। इस समय में कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले भर में 500 से अधिक शादियां हाेंगी। वहीं, दूसरी ओर आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि से भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए विश्राम करने चले जाते हैं। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक चातुर्मास रहता है।




बाजार में होती रही खरीदारी
भड़रिया नवमी को लेकर बाजार में एक दिन पहले लोग खरीददारी करते दिखाई दिए।



संगठनों ने भी किए वैवाहिक आयोजन
विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किए जाएंगे। इसमें कन्याओं का विवाह कराया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें