दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की एनएसएस की छात्राओं का सात दिवसीय विशिष्ट शिविर ग्राम तोड़िका स्थिति प्राथमिक विद्यालय में संचालित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन मां सरस्वती की वंदना के साथ छात्राओं ने प्रेरणा गीत गाए। छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसका शीर्षक था बेटी बटाओ। दोनों ही यूनिट की सौ से भी अधिक छात्राओं ने प्रेरणादायक एवं ज्वलंत मुद्दों पर पोस्टर बनाए। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी मिश्रा, द्वितीय स्थान आयुषी जैन व तृतीय स्थान हृदेश ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डा.ज्योति अग्रवाल व डा.वाणी कौशिक ने मार्ग निर्देशन किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ गतिविधियों को विराम दिया। मान सिंह एवं पंकज का सहयोग सराहनीय रहा।