टूंडला। गांव सलेमपुर खार के बाहर शनिदेव महाराज का मंदिर बना है। शनिवार रात को चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के घंटे चोरी कर लिये। अगले दिन सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में लगे घंटे गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों ने मंदिर से घंटे चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार शनिदेव मंदिर से पूर्व में चोरी हो हो चुकी है। थाना पुलिस ने बताया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर ली है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद