फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड की 22 अगस्त की परीक्षाएं स्थगित

Sat, 19 Aug 2023 10:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 और 30 अगस्त को कराई जाएंगी परीक्षाएं, औटा का धरना-प्रदर्शन वजह
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 अगस्त की बीएड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस दिन की परीक्षाएं 26 व 30 अगस्त को कराई जाएंगी। औटा के धरना-प्रदर्शन की वजह से प्राचार्यों के अनुरोध पर परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
बायोमेट्रिक हाजिरी के विरोध व अन्य मांगों के संबंध में फुपुक्टा के आह्वान पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के बैनर तले शिक्षक 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। विश्वविद्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। शिक्षकों की ओर से अवकाश के लिए आवेदन करने के बाद प्राचार्यों ने समस्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों के समक्ष रखी। इसके बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 22 अगस्त को होने वाली बीएड द्वितीय वर्ष की बीडी-202 (न्यू कोर्स) असेसमेंट फॉर लर्निंग की परीक्षा अब 26 अगस्त को अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। बीएड प्रथम वर्ष की बीडी 102 (न्यू कोर्स) कंटेंपररी इंडिया एंड एजुकेशन की परीक्षा 30 अगस्त को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1 बजे तक कराई जाएगी। संबंधित कॉलेजों व परीक्षा केंद्रों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें