फिरोजाबाद। पीड़ित इमरान ने आरोप लगाया 15 अगस्त को अपने दोस्त हाशिम की बहन की शादी समारोह में मोहल्ले की गली नंबर- 26 गया था। घर वापस लौटते समय कोहिनूर रोड गली नंबर- 26 नुक्कड़ पर रात 2:30 बजे फैजान निवासी कोहिनूर रोड गली नंबर- 29 थाना रामगढ़ व मोहसिन, बसीम, इरशाद निवासीगण हाजीपुरा आगा साहब की मस्जिद के पीछे थाना रसूलपुर ने उसे व उसके दोस्त अजहर निवासी गली नंबर- 15/4 कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ को गाली-गलौज कर लात-घूसों से मारपीट की। विरोध करने पर उसके व दोस्त अजहर को ईंट-पत्थर मारे। आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। संवाद