फिरोजाबाद। यूपी बार काउंसिल ने जिला स्तर पर वरिष्ठ व जरूरत मंद अधिवक्ताओं की मदद के लिए समिति गठन के निर्देश दिए हैं। समिति पुलिस-प्रशासन के सहयोग से वरिष्ठ,असहाय एवं जरूरत मंद साथियों की मदद करेगी। टैक्स बार एसोसिएशन के संभागीय चैयरमेन कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने बताया कि जिला स्तर पर सहायता समिति गठन की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत असहाय, दुर्बल एवं जरूरतमंद अधिवक्ता साथियों की मदद के लिए सक्रिय युवा अधिवक्ताओं की समिति गठित होगी। जो आर्थिक व अन्य हर संभव मदद करेगी। समिति द्वारा जिला स्तर पर कमजोर,बुजुर्ग अधिवक्ताओं की सूची,बैंक खाता संख्या एवं आईएफएससी कोड आदि उपलब्ध कराने की अपील की है।