फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे प्रतिबंधित ऑटो, 25 के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 09 Jun 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे प्रतिबंधित ऑटो, 25 के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन

- शहर में नहीं आएंगे शिकोहाबाद और टूंडला परमिट के ऑटो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वाले प्रतिबंधित ऑटो के खिलाफ यातायात पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी ऑटो चालकों को हिदायत दी गई कि शिकोहाबाद और टूंडला परमिट के ऑटो शहर में नहीं आएंगे। ऐसा मिलने पर परमिट रद्द कराया जाएगा।
शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही जाम की दिक्कत और बिगड़ रही यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को सीओ यातायात हिमांशु गौरव के नेतृत्व में यातायात प्रभारी हेमेंद्र कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के चौराहों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई ऑटो चालक इधर से उधर भागते देखे गए। पुलिस टीम ने करीब दो दर्जन से अधिक ऑटो को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। यातायात प्रभारी ने बताया कि सुहाग नगर चौराहें से टूंडला और टूंडला से सुहाग नगर चौराहे तक लाल रंग के ऑटो रहेंगे। साथ ही शिकोहाबाद जाने वाले ऑटो आसफाबाद से शिकोहाबाद और शिकोहाबाद से आसफाबाद चौराहे तक रहेंंगे। अगर यह ऑटो शहर में संचालित होते देख गए तो ऑटो सीज करने के साथ परमिट रद्द कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर रहता है ऑटो का जमावड़ा
शहर के सुभाष चौराहे, जैन मंदिर, कोटला चुंगी, आसफाबाद पर सुबह आठ बजे से ऑटो खड़े रहते हैं। दिन भर ऑटो चालकों इन चौराहों पर डेरा रहता है। जबकि सभी के रूट तय कर दिए गए हैं। इसके बाद भी ऑटो चालक मनमानी पर उतारू रहते हैं। यातायात पुलिस द्वारा कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई भी की, लेकिन उसका इन पर कोई प्रभाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें