बांके बिहारी मंदिर दूध वाली गली में नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। बांके बिहारी का भव्य फूल बंगला सजाया गया।
मंदिर में भव्य साज सज्जा की गई। तुलसीराम सर्राफ, लकी झिंदल और यश झिंदल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुए। महंत मुन्नालाल शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। भजनों पर श्रद्धालुजन झूम उठे। इस दौरान पीके झिंदल, अनिल लहरी आदि मौजूद रहे।