फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी पकाई श्रमिकों की हड़ताल 9 जुलाई तक टली

Sat, 04 Jul 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित हिल्ल कांच चूड़ी पकाई श्रमिकों द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार से प्रस्तावित कामबंद हड़ताल फिलहाल टल गई है। बीते पांच सालों से मानदेय न बढ़ने के कारण श्रमिक बहाबुद्दीन, रौनक सिंह आदि के अनुसार उन्हें महज 95 पैसे प्रति चूड़ी तोड़ा का भुगतान किया जा रहा है, जिसे वे महंगाई के मद्देनजर बढ़ाकर 1 रुपये 60 पैसे करने की मांग कर रहे हैं। शनिवार सुबह जब श्रमिकों ने काम बंद किया, तो श्रम विभाग तुरंत सक्रिय हो गया। विभाग ने भारतीय मजदूर संघ के प्रयासों से हड़ताली श्रमिकों को काम पर लौटने के लिए राजी कर लिया। चूड़ी पकाई भट्ठी मजदूर संघ के रमाकांत यादव के अनुसार, अब श्रमिकों की इस समस्या के समाधान के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर 9 जुलाई को एक त्रिपक्षीय वार्ता बुलाई गई है, जिसके आश्वासन पर श्रमिकों ने तब तक के लिए अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें