फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ककरऊ कोठी के समीप मिला अज्ञात महिला का शव

Mon, 21 Aug 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला ककरऊ कोठी क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा दिखा। महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान नहीं हाे पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। रविवार की तड़के ककरऊ कोठी के समीप एक महिला का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग मौके पर जुट गए। जानकारी मिलने पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के चेहरे पर चोट के निशान एवं गले में कपड़ा बंधा था। तथा दिखने में श्रमिक प्रतीत हो रही थी। सीओ कमलेश कुमार के मुताबिक संभवत: शव को कहीं से लाकर फेंकना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें