फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बैंड गोदाम में लगी आग, 30 लाख का नुकसान

Sat, 12 Aug 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़। थाना खैरगढ़ में शनिवार तड़के कनवारा स्थित एक बैंड के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। बैंड स्वामी के अनुसार आगजनी में लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूर्यप्रकाश निवासी कनवारा की मुख्य चौराहा स्थित घर के नजदीक ही बैंड की दुकान है। दुकान के पीछे ही उनका गोदाम बना हुआ है। शनिवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि गृहस्वामी व अन्य ग्रामीण गोदाम के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हालांकि लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं आग लग जाने के कारण गोदाम में खड़ी एक कार, शादी विवाह में प्रयुक्त होने वाले हंस रथ व पालकी, कई साइकिलें, भूसे की बुर्जी के अलावा जनरेटर आदि खाक हो गए। पीड़ित के अनुसार सूचना मिलने पर थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गोदाम में रखा करीब 30 लाख रुपये का सामान खाक हो गया। बैंड स्वामी सूर्यप्रकाश ने आगजनी की घटना के कारण को लेकर किसी साजिश की आशंका जताई है। थाना प्रभारी खैरगढ़ आलोक मिश्रा ने बताया कि आग की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम के साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।


ग्रामीणों ने दी आग लगने की सूचना
सूर्यप्रकाश ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गोदाम में आग लग गई है। पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद करीब 40 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें