फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार करोड़ की प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक, वापस होगी

Tue, 06 Jun 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में करीब चार करोड़ की सीरप और दवाओं की बिक्री व आपूर्ति रोक दी गई है। एजेंसी संचालकों को संबंधित दवाएं कंपनी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में करीब 10 लाख सीरप और 20 लाख टेबलेट डंप है। प्रतिबंधित दवाओं व सिरप की बिक्री करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



शासन ने इन दवाओं से प्रतिकूल असर पड़ने के कारण यह निर्णय लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु ने मेडिकल स्टोर संचालक को पत्र जारी करके संबंधित दवाओं की बिक्री न करने को कहा है। अवहेलना करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।




इन दवाओं को किया गया प्रतिबंधित
शासन ने कई सॉल्ट से बनी 14 तरह की कांबीनेशन (कई प्रकार के सॉल्ट) वाली दवाओं को प्रतिबंधित किया है। इसमें निमोप्लाइड व पैरासिटामॉल डिस्पर्सिबल टेबलेट, एमॉक्सीलन व ब्रोम्हेक्सिन, फोल्कोडीन व प्रोमेथाजीन, क्लोफेनेमिल व डेक्सोमेंथोर्फिन, क्लोरोफनेमिल व कोडीन, अमोनियम क्लोराइड व ब्रोम्हेक्सिन, ब्रोम्हेक्सिन व डेक्सोमेथोर्फिन, पैरासीटामॉल व प्रोम्हेक्सिन, सल्बूटालॉल व ब्रोम्हेक्सिन, क्लोर्फेनिमाइन व कोडीन फास्फोरेट, फेनीटॉन व फेनोबाबटोन, अमोनियम क्लोराइड व सोडियम साइट्रेट, सल्बूटामॉल व हईड्रोऑक्सेथिल थियोफाइलिन की कंबीनेशन वाली सभी प्रकार की दवाओं की बिक्री और आपूर्ति को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन

-
जुकाम, बुखार में तेजी से करतीं हैं काम, पर सेहत के लिए खतरनाक
प्रतिबंधित दवाएं सर्दी, खांसी, कफ, बुखार में तेजी से लाभ पहुंचाती हैं, लेकिन सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। एक ही दवा में कई तत्वों का साल्ट होने के नुकसानदेह हैं। इन दवाओं के सेवन से मरीज ऐसे साल्ट भी खा लेता है, जिसकी जरूरी उसे नहीं होती है।


शासन ने फिक्स डोज संयोजन वाली 14 दवाएं प्रतिबंधित कर दी हैं। जिले में करीब 10 लाख सीरप व 20 लाख टेबलेट उपलब्ध हैं। सभी एजेंसियों को प्रतिबंधित दवाओं को दुकानों से वापस लेकर निर्माता कंपनी को भेजने के आदेश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित दवाएं बिकती मिलने पर संबंधितों में मुकदमा किया जाएगा। - देशबंधु, ड्रग इंस्पेक्टर



डॉक्टरों की बात
- कई दवाएं ऐसी हैं, जो फटाफट आराम तो देती हैं, लेकिन इनसे लोगों को नुकसान भी होता है। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) ऐसी दवा होती है, जो दो या दो से अधिक दवाओं के संयोजन से तैयार होती है। इन्हें ‘कॉकटेल’दवाएं भी कहा जाता है। एफडीसी दवा को लेकर अक्सर बहस भी होती रही है कि ऐसे कॉम्बिनेशन बनाए जाने चाहिए या नहीं। अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में एफडीसी दवाओं की प्रचुरता पर रोक है। - डाॅ. गौरव दीक्षित, सर्जन
-
- फिक्स डोज काम्बिनेशन दवाओं में एक साथ कई संयोजन होते हैं। यदि किसी मरीज को किसी साल्ट की जरूरत है तो दूसरा शाल्ट अनावश्यक रूप से शरीर में पहुंचता है। जो यह नुकसान करती है। एक साल्ट की दवा होगी तो मरीज को जिस डोज की आवश्यकता होती है, उतनी डोज ही दी जाती हैं। पूर्व में भी कई दवाएं प्रतिबंधित की जा चुकी हैं। - डाॅ. पूनम अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें