फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाल मंदिर के शिक्षकों को भवन खाली करने के आदेश

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर पालिका परिसर में स्थित बाल मंदिर में छात्रों की संख्या कम होने के कारण पालिका ने इसे परिषदीय विद्यालयों में संबद्ध करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा था। जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पालिका परिसर स्थित बाल मंदिर में तैनात शिक्षिकाओं का अलग परिषदीय विद्यालयों में स्थानांतरण कर दिया है। इतना ही नहीं 25 जुलाई तक नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट देने को कहा है। आदेश मिलने के बाद विद्यालय की शिक्षिकाओं में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर पालिका बाल विद्या मंदिर में तैनात सहायक अध्यापिका सुनीता यादव, अनुराग अग्रवाल और सुनीता शर्मा तैनात हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता यादव का 31 जुलाई को सेवानिवृत होना है। इसलिए तैनात तीनों सहायक अध्यापिकाओं का स्थानांतरण सुनीता शर्मा और अनुराग अग्रवाल को उच्च प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कॉलोनी और सुनीता यादव को प्राथमिक विद्यालय बेकारसखा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबद्ध किया है। बीएसए ने निर्देशित किया है कि सभी सहायक अध्यापिकाएं अपनी नई तैनाती पर विद्यालय की समय सारिणी के अनुसार उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करना सुनिश्चित करें। बीएसए ने कहा है कि अगर आपके द्वारा उक्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य बेसिक शिक्षा परिषद के टाइम और मोशन के अनुसार नहीं किया तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस पर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिकाओं का कहना है कि बीएसए ने स्थानांतरण तो कर दिया है, लेकिन जो उन्हें पत्र भेजा है, उसमें उनका वेतन कहां से निकलेगा, इसका कोई उल्लेख नहीं किया गया है। सुनीता यादव का कहना है कि विद्यालय 1961 से चल रहा है। वर्तमान में 60 बच्चे हैं। नया सत्र शुरू हो गया है। संख्या 80 के करीब हो जाएगी। ऐसे में बीच सत्र से विद्यालय को स्थानांतरण कराने से अध्यापिकाओं में रोष है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप का कहना है कि विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। बारिश के मौसम में कभी भी गिर सकता है, जिससे बच्चों के भविष्य की चिंता है। विद्यालय को खाली कराने के लिए कई बार नोटिस दिया जा चुका है। इस बार बीएसए ने अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में मात्र 20 छात्र हैं।

जमीन पर मॉल बनाना चाहती है पालिका
सभासदों का कहना है कि पालिका प्रशासन जमीन पर मॉल बना कर उसे किराए पर उठाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विद्यालय को खाली करा रही है। जिसका सभी सभासद विरोध करते हैं। इतना ही नहीं सभासदों ने कहा कि पालिका को इन बच्चों के भविष्य के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए। अगर खाली ही कराना था तो सत्र प्रारंभ होने से पूर्व करा लिया जाता। सभासदों ने कहा कि पालिका का जर्जर भवन बता कर उसे खाली कराना सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें