फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बगिया इलेवन ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

Sun, 24 May 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बगिया इलेवन की टीम विजेता बनने पर किया सम्मानित। स्रोत स्वयं - फोटो : बगिया इलेवन की टीम विजेता बनने पर किया सम्मानित। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गढ़ी तिवारी मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बगिया इलेवन की टीम ने यंग स्टार को 82 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। बगिया इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में लवकुश के 70 रन और छोटेलाल के 51 रनों की मदद से 240 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी यंग स्टार की टीम मनीष के 52 रन और संदीप के 32 रनों के योगदान के बावजूद 158 रनों पर ही सिमट गई। बगिया इलेवन के मयंक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम और सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्यामवीर सिंह, रघुवीर सिंह, राधाकिशन, माखन सिंह, राधेश्याम देश प्रेमी, ग्राम प्रधान बसई मोहम्मदपुर निहारिका वर्मा, सत्यभान सिंह, जयप्रकाश वर्मा, हरिओम वर्मा, हरिमोहन सिंह और रामकुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें