बसपा के जोन कोआर्डिनेटर प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश में सपा शासन से परेशान होकर बघेल समाज ही नहीं अपितु हर तबके के लोग बसपा के साथ हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज सिर्फ बसपा ला सकती है। यह बात उन्होंने करन मैरिज होम, रैपुरा रोड पर आयोजित बैठक में कही। जोनल कोआर्डिनेटर एवं प्रदेश सरकार में मंत्री रहे महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में टूंडला क्षेत्र की जनता बसपा को जिताएगी। टूंडला विधायक एवं बसपा प्रत्याशी राकेश बाबू एडवोकेट ने कहा कि पाल बघेल समाज का हित बसपा में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग का समर्थन बसपा को मिल रहा है।