बाइक रैली जेड़ा झाल परियोजना से प्रभावित गांव में भाकियू (भानु) के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। इससे पहले उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भाकियू (भानु) के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाइगर ने कहा कि पूर्व सरकार की भांति वर्तमान सरकार भी किसानों का शोषण करने का कार्य कर रही है। परियोजनाओं के लिए जमीनें ली जा रही है लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। नायब तहसीलदार छविराम वर्मा को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि जेड़ाझाल परियोजना में 57 गांवों के किसानों की जमीनें कौड़ियों के दाम पर ली गई। न्यायालय के आदेश के बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों को सूखा राहत एवं ओलावृष्टि के चेक देने, बाईपास मार्ग के लिए ली जा रही जमीन का मुआवजा दिया जाए। बाइक रैली ने तहसील जसराना एवं शिकोहाबाद के गांव में भ्रमण किया। इस दौरान किसानों से 24 मई को दबरई मुख्यालय पर आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया। बाइक रैली में राजकुमार सिंह, रमेश चंद्र, गोपीनाथ, किताब सिंह, राजू, हेमराज सिंह, रामवीर सिंह, चरन सिंह राजपूत आदि रहे।