फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के घर के खंगाले सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर भी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद के घर से बच्चा बरामद होने के साथ ही मथुरा जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और एसओजी भाजपा पार्षद के घर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। इससे से पुलिस के हाथ कई ठोस सबूत लगे। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन से चोरी बच्चे को भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल के परिजन ने मोटी रकम देकर बच्चा खरीदा था। पार्षद के परिजन ने जिससे बच्चा खरीदा था। उन्होंने पार्षद के परिवार को बच्चा खुद का बताया था। उधर, बच्चा चोरी करने वाले गिरोह तक जब मथुरा पुलिस पहुंची तो उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्चा उनके द्वारा फिरोजाबाद में बेचा गया है। पुलिस आरोपियों को भी साथ लेकर आई थी। कार्रवाई के लिए मथुरा पुलिस पिछले दो दिनों से जिले में डेरा डालने के साथ ही हर स्थिति पर नजर रखे हुए थी। इसकी जानकारी दक्षिण थाना पुलिस तक को नहीं दी गई थी। रविवार देर रात मथुरा पुलिस को इस बात की सही जानकारी मिली कि दबिश दी जाए तो बच्चा मिल सकता है। तब मथुरा पुलिस ने दक्षिण थाना पुलिस को साथ लेकर पार्षद के घर दबिश देकर बच्चे को खोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें