फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद व पति की बेटे की चाहत ने भाजपा की प्रदेश में कराई किरकिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा पार्षद विनीता अग्रवाल व उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल की बेटे की चाहत ने बच्चा चोरी मामले में भाजपा की पूरे प्रदेश में किरकिरी करा दी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी फेसबुक वॉल पर अमर उजाला के 29 अगस्त के अंक में प्रकाशित समाचार को शेयर भी किया है। इस पर लिखा है कि भाजपा ने बच्चों का वर्तमान और भविष्य तो चुरा ही लिया है...अब कम से कम ये काम तो न करें...।
विज्ञापन

मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ/नौ से 24 अगस्त को राधा का सात माह का बच्चा चोरी हो गया था। बच्चा चोरी के मामले को जीआरपी ने गंभीरता से लिया और तलाश शुरू कर दी। रविवार रात को एसओजी एवं जीआरपी ने सदर बाजार थाना दक्षिण की बूरे वाली गली निवासी भाजपा की पार्षद विनीता अग्रवाल पत्नी पूर्व सभासद कृष्ण मुरारी अग्रवाल के घर दबिश दी। पुलिस बच्चे के साथ ही पति-पत्नी को भी ले गई। यह खबर पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाई रही। इस पर विपक्षी दलों के साथ ही अन्य लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें