फिरोजाबाद। अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल) के तहत फायर विभाग ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी फायर स्टेशन के निर्देशन में सेंट जोंस इंटर कॉलेज में शिक्षकों और छात्रों को मॉक ड्रिल के जरिए आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव के गुर सिखाए गए। इसके साथ ही शास्त्री मार्केट और बोहरान गली जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में पंपलेट बांटकर आम जनता को सचेत किया गया। अग्निशमन अधिकारी दुर्गेश कुमार त्यागी ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि नागरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहें। संवाद