फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्लास्टिक मुक्त शहर के लिए चलेेेगा जागरुकता अभियान

Sun, 02 Jul 2023 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन जुलाई को विश्व प्लास्टिक दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर के प्रति जागरूक किया जाएगा। तीन जुुलाई को नगर निगम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सूती व जूट निर्मित झोलों का वितरण किया जाएगा। इस आशय की एक बैठक उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें बैंक शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



नगर निगम के जीवाराम हॉल में पीएम स्वनिधि योजना से जुड़ी एक बैठक का आयोजन हुआ। शनिवार को उप नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बैंकों के शाखा प्रबंधक भी मौजूद रहे। उप नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को प्लास्टिक कचरा मुक्त कराने के लिए शहरवासियों को जागरूक किया जाएगा। अभियान की शुरुआत विश्व प्लास्टिक दिवस तीन जुलाई से होगी। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को जागरूक करने के लिए जूट और सूती कपड़ा से निर्मित झोला वितरित किए जाएंगे। साथ ही पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के पात्र आवेदकों को स्वनिधि वितरण से जुड़ी कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। बैठक में स्टेट बैंक, एचडीएफसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक व स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।


चोर को भेजा जेल
मक्खनपुर। थाना पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शनिवार को एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया। थाना प्रभारी मक्खनपुर शिवभान सिंह शनिवार को अपने हमराहों के साथ पायनियर ग्लास वर्क्स तिराहा मक्खनपुर पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान संदेह होने पर एक युवक को रोका। पूछताछ के दौरान युवक चोरी की घटना में संलिप्त होने की बात प्रकाश में आई। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त सुखवीर उर्फ धम्मा निवासी नगला कल्यान थाना खैरगढ़ को जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें