फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: साइबर अपराध से बचाव को चलाया गया जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को साइबर सेल व एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर ठगी से बचाव की लोगों को जानकारी दी गई। इससे वह ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा गया कि वह किसी भी अंजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव न करें। वीडियो कॉल उठाते समय सावधानी बरते। अनजान व्यक्ति द्वारा किए जाने वाले वीडियो कॉल के सामने कभी भी अपना चेहरा कैमरे के सामने न लाए। ओटीपी और पासवर्ड किसी को न बताएं।
केवाईसी के लिए कोई व्यक्ति आपको फोन करता है तो उसको ओटीपी, पैन नंबर और पासवर्ड न बताएं। हो सकती है कि वह व्यक्ति आपके साथ ऑनलाइन ठगी करने के लिए आपसे जानकारी एकत्रित करना चाहता हो। अनजान लिंक पर क्लिक न करें। इस तरह की सावधानी बरतने के साथ ही ऑनलाइन होने वाली ठगी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें