फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रांसपोर्ट नगर में रिक्त भूखंडों की नीलामी

Sun, 26 Nov 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विकास प्राधिकरण में एजेंडा तैयार कराने को अधिकारी रविवार को छुट्टी के बावजूद कार्यालय में मौजूद रहे। दस बिंदुओं पर तैयार किए जा रहे एजेंडा में विकास योजनाओं के अलावा नए प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की बैठक 28 नवंबर को प्रस्तावित है। विप्रा प्रशासन के मुताबिक विप्रा बोर्ड की बैठक में अवस्थापना सुविधा से जुड़े़ छह प्रस्तवों सहित नव निर्माण व विकास कार्यों से जुड़े चार अन्य प्रस्ताव शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर गुदाऊं पर रिक्त व्यवसायिक भूखंडों की ई-नीलामी का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखने की तैयारी की है। विप्रा प्रशासन के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में अभी भी छोटे-बड़े क्षेत्रफल वाले कई भूखंड रिक्त हैं। इनकी नीलामी को हरी झंडी प्रदान कर दी है। विप्रा की बैठक में जिले में तीन पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, शीतगृह की स्थापना को भी विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल सकता है। जिले के दस नए पार्कों के साथ चौराहे के सौंदर्यीकरण पर भी जोर रहेगा।




नई आवासीय कॉलोनी निर्माण का रास्ता होगा साफ
विप्रा प्राधिकरण फिरोजाबाद और शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में नई आवासीय कॉलोनी विकसित करने की कोशिश में है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत टूंडला और फिरोजाबाद में दो कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव बोर्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन






28 नवंबर को प्रस्तावित बोर्ड बैठक के मद्देनजर तैयारी की जा रही है। फिलहाल बैठक में रखे जाने वाले एजेंडा में शामिल प्रस्तावों की स्कीनिंग की जा रही है। - मनोज द्विवेदी एक्सईन विप्रा फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें