फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी अस्पताल के सामने बनेगा अटल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर स्थित टीबी अस्पताल के सामने पड़े मैदान में अटल पार्क बनाया जाएगा। जिसके लिए शासन ने धनराशि स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा यहां पौधरोपण एवं खेल के मैदान का विकास कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया था। महापौर नूतन राठौर ने बताया है कि अमृत योजना के अंतर्गत अटल पार्क का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण संबंधी कार्य 180.61 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। अटल पार्क के अंतर्गत नगर निगम द्वारा साइन बोर्ड, पाथवे, झूले, कूड़ेदान, बेंच, पेड़ पौधे व घास लगवाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क के चारों तरफ बाउंड्री वॉल, सबमर्सिबल, आरओ, एटीएम, लोटर लाइटें तथा एक फव्वारे लगवाए जाएगा। मेयर नूतन राठौर ने बताया कि पार्क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर उठा दिया गया है। जल्द ही पार्क पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें