फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एएसपी ने व्यापारियों के साथ की बैठक

Mon, 11 May 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
-शिकोहाबाद कोतवाली में आयोजित बैठक में मौजूद गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारी एवं एएसपी राजेश घुना
विज्ञापन
शिकोहाबाद। कोतवाली में सोमवार को एएसपी राजेश घुनावत की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा संचालन और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। एएसपी राजेश घुनावत ने कहा कि पुलिस प्रशासन यातायात सुधार के लिए गंभीर है और सभी विभागों के समन्वय से ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती और बाजार क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के सुझाव दिए। बैठक में नगर पालिका और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भी यातायात नियमों के पालन और व्यवस्था सुधार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें