फिरोजाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मुलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें टीबी के 10 दिवसीय अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएचओ को 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के बारे में बताया।कहा कि उच्च जोखिम वाले समूह जैसे एचआईवी से पीडित लोग, मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पूर्व में टीबी से ग्रसित व्यक्ति आदि की स्क्रीनिंग आशा के माध्यम लाइन लिस्ट बनाकर की जाए। टीबी रोग के लक्षणों खांसी, बुखार, रात में पसीना आना आदि के आधार पर संभावित टीबी रोगियों को खोजाना है। इसके लिए जिले में प्रत्येक आशा को 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान 300 संभावित क्षय रोगियों की जांच करानी है। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को 3000 संभावित क्षय रोगियों की जांच करानी है। साथ ही प्रत्येक सीएचओ को 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का गोल्डन कार्ड बनाना अनिवार्य है। बैठक में सीडीओ शत्रोहन वैश्य, सीएमओ डा. रामबदन राम, डा. बृजमोहन, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।