फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

- पीड़ित बालिका का कराया डॉक्टरी परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बालिका के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपी किशोर को दक्षिण थाना पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी की उम्र 16 साल है। उसे बालगृह भेजा गया है।
पीड़िता के पिता द्वारा दक्षिण थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि 25 मई को दोपहर करीब दो बजे उसकी बेटी मिर्च लेने के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले 16 साल के किशोर ने बेटी से दुष्कर्म किया। बदहवास स्थिति में बच्ची घर पहुंची तब उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि बालिका का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बालगृह भेजा गया है। बालिका को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें