फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के साहसिक कदम पर नगर में मनी दीवाली

Fri, 30 Sep 2016 12:26 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सेना के साहसिक कदम पर नगर में मनी दीवाली - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ढोल बजे, लोग नाचे-झूमे और जमकर हुई आतिशबाजी  
विज्ञापन


भारतीय सेना के कदम से खुशी से लबरेज सुहागनगरी के लोगों ने गुरुवार को ही दीवाली मना डाली। ढोल बजे, लोग नाचे-झूमे और भाजपाइयों ने तिरंगा लहराते हुए खुशी में पटाखे जलाए। उन्होंने कहा कि सेना नेे ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौराहा एवं सुभाष तिराहे पर आतिशबाजी कर, अभी तो ये अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है सहित कई नारे लगाए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, युवा मोर्चा संयोजक अंकित तिवारी, शिवमोहन श्रोत्रिय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का स्वाभिमान बढ़ाया है। संजय मिश्रा, रामनरेश कटारा आदि ने सेना की कार्रवाई से खुश होकर पटाखे चलाए। राधेश्याम यादव, प्रेमवीर सविता, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बोहरे, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज आदि रहे। भाजयुमो के जिला संयोजक देवेश भारद्वाज, डा. अखिलेश शर्मा, संजू बघेल, पारुल शर्मा, आकाश शर्मा छोटू ने कहा कि भारतीय सेना ने देश का मान बढ़ाने का काम किया है। बजरंग दल के संतोष कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में युवाओं ने पटाखे जलाए। ब्रजेश चौहान, सोनू चौधरी, नितिन जाटव, अमित भंडारी, रमाकांत पचौरी आदि रहे। हिंद विकास पार्टी के केशवदेव शंखवार ने सेना के कदम को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें