शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व धर्मगुरु। संवाद
- फोटो : शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व धर्मगुरु। संवाद
फिरोजाबाद। आगामी त्योहार बकरीद, गंगा दशहरा और मुहर्रम के मद्देनजर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। डीएम ने सभी धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से त्योहारों को आपसी समन्वय और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मनाने की अपील की, साथ ही अधिकारियों को बिजली, पानी और साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश दिए। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है, उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त प्रशांत नागर, एडीएम, एएसपी नगर रविशंक्र प्रसाद, ग्रामीण अनुज चौधरी, सभी एसडीएम, सीओ और शांति समिति के सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद