थाना मक्खनपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार को यातायात नियम के प्रति जागरूक करती छात्रा
- फोटो : थाना मक्खनपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार को यातायात नियम के प्रति जागरूक करती छात्रा अनुष्का यादव। स्त्रोत: पुलिस
मक्खनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत शनिवार को मक्खनपुर थाने में सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का यादव को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया। एक दिन की थानेदार बनी अनुष्का ने थाने की कार्यप्रणाली समझी और घरेलू हिंसा समेत दो फरियादियों की समस्याएं सुनकर उचित निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग भी की। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोककर यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया। संवाद