फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: असामाजिक तत्वों ने गांव के नाम पर पोती कालिख, ग्रामीणों में रोष

Sun, 02 Apr 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों ने गांव के नाम पर पोती कालिख, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र स्थित माता सीयर देवी पर बने आश्रम पर लगी पट्टिका पर माता सीयर देवी ट्रस्ट रसूलाबाद अंकित है। शनिवार रात को असामाजिक तत्वों ने रसूलाबाद नाम पर कालिख पोत दी। इससे ग्रामीणों में रोष है।
यमुना तलहटी स्थित माता सीयरदेवी मंदिर के पास आश्रम है, जहां मातासीयर देवी ट्रस्ट रसूलाबाद लिखा हुआ था। रविवार सुबह ग्रामीण आश्रम गए तो वहां लगे पट्टिका पर रसूलाबाद पर किसी असमाजित तत्व ने कालिख पुती मिली। यह जानकारी ग्रामीणों ने मंदिर कमेटी ट्रस्ट अध्यक्ष कपूरचंद्र एडवोकेट को दी। जानकारी मिलने पर सभी वहां पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि हमें घटना को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें