टूंडला। टूंडली में श्री हठीले हनुमान धाम कमेटी के चुने गए पदाधिकारियों का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्ष व नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। कमेटी के संरक्षक एवं संयोजक एनपी सक्सेना ने कहा कि यह कमेटी कई वर्ष से समाजसेवा के लिए कार्य कर रही है। गरीब, असहायों के लिए कमेटी सर्दी में गर्म कपड़ों का वितरण, गर्मी में प्याऊ लगवाना, गरीबों को कंबल व साड़ी वितरण करने का काम करती आ रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविरों से जांच व इलाज विधवा, वृद्धावस्था आदि की पेंशन बनवाने की प्रक्रिया, गरीबों को भोजन आदि कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था कुछ अन्य समाजसेवा करने का प्रयास करेगी। जिन लोगों को कमेटी में शामिल किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष व पूर्व पुलिस अधिकारी अशोक सारस्वत ने कहा कि कमेटी का गठन केवल समाज सेवा के लिए किया गया है। क्यों कि समाजसेवा ही भगवान की सेवा है। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। संयोजक एनपी सक्सेना व समाज सेवी विनोद गुप्ता ने समाजसेवा के प्रति पदाधिकारियों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान आरपी शर्मा, डॉ. अनिल वार्ष्णेय, डॉ. अनिल कलश्रेष्ठ, डॉ. बृजपाल सिंह पोनियां, राकेश शर्मा, रूस्तम सिंह, गगन गुप्ता, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, वीके गौतम, सुधाकर उपाध्याय उपस्थित रहे।