टूंडला। नगर के सरस्वती नगर निवासी एएनएम रेनू शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को गांव नगला महादेव के पंचायत घर पर टीकाकरण करने गईं थीं। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने बच्चों को टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को फोन करना शुरू किया। आरोप है कि इसी दौरान जब उन्होंने गांव के ही एक युवक को फोन किया, तो उसने उनके साथ फोन पर ही अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज और सहायिका अंजली राजपूत भी मौके पर मौजूद थीं। घटना से डरी और आक्रोशित पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद