फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद (जसराना)। बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का शव चरी के खेत में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला। महिला के पेट के साथ हत्यारों ने महिला के मुंह को भी बेरहमी से कुचला, जिससे उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जसराना के गांव कटरई नगला मानसिंह निवासी कुसुम लता (48) पत्नी हरिशचंद नगला कैंकन के प्राथमिक विद्यालय में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता के रूप में तैनात थीं। रोज की तरह मंगलवार दोपहर एक बजे विद्यालय की छुट्टी होने पर वह घर के लिए निकलीं। ग्रामीणों ने दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचना दी कि कुसुमलता का शव नगला कैंकन और कटरई नगला मानसिंह के रास्ते में खेतों में रक्त रंजित अवस्था में पड़ा है। महिला का शव होने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह, थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। इस दौरान मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए। महिला के पति हरिश्चंद्र ने बताया कि पत्नी बच्चों को पढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र जाती थीं। लौटकर आते समय उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। हत्यारों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूसने के साथ ही उसके हाथों एवं चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने कहा महिला की निर्ममता से हत्या की गई है। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। घटनास्थल पर कुछ साक्ष्य मिलें हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें