मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह पुल से नीचे आकर गिरा। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।नगला महुआ निवासी सुरेश चंद्र (45) फिरोजाबाद कारखाने से काम कर घर जा रहा था। तभी जेबड़ा पुल पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार पुल से नीचे आकर गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी उदयवीर मालिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।