रेलवे स्टेशन के बाहर पड़ा मिला घायल युवक
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप एक युवक घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उसके पास मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान आदित्य (38) निवासी पडरिया मोहल्ला फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। जीआरपी प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि युवक के परिजन के अनुसार घायल युवक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। वह संभवतः सुबह किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ है। संवाद