फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व पार्षद और डॉक्टर के बीच हुई कहासुनी

Mon, 04 Sep 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गंभीर रूप से बीमार मरीज का उपचार कराने पहुंचे एक पूर्व पार्षद व उनके साथी सरकारी ट्राॅमा सेंटर में मौजूद चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाॅफ से भिड़ गए। घटना रात करीब 11 बजे की है। पूर्व पार्षद एवं ईएमओ में जमकर तड़का-भड़की हुई। ईएमओ ने सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया है, जबकि पूर्व पार्षद की ओर से उपचार न करने व कमरा बंद कर तमाचा मारने की बात कहते हुए थाना उत्तर में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। रविवार की रात पूर्व पार्षद मोहित अग्रवाल अपने किसी परिचित के उपचार के लिए सरकारी ट्राॅमा सेंटर पहुंचे थे। बताया गया है कि पूर्व पार्षद का परिचित युवक मारपीट की एक घटना में घायल हो गया था। घायल के उपचार को लेकर पूर्व पार्षद एवं ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. योगेद्र सिंह में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक जमकर तड़का भड़की होती रही। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पार्षद नशे की हालत में थे। उन्होंने चिकित्सीय परीक्षण में मनमानी रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया। मना करने पर सरकारी दस्तावेज फाड़ने की कोशिश की। चिकित्सक की ओर इस संबंध में पूर्व पार्षद मोहित अग्रवाल व दो अन्य के विरुद्ध थाना उत्तर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व पार्षद का कहना है कि मेरे एक मित्र ट्रांसपोर्टर के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हो गई थी। इसमें वह घायल हो गया था। उसके रक्तस्राव हो रहा था। जब उपचार करने को कहा तो फार्मासिस्ट उपेंद्र बघेल ने व अन्य ने कमरा में बंद कर गाल पर तमाचे मारे। पूर्व पार्षद की ओर से भी थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ उत्तर कमलेश सिंह ने बताया कि सरकारी ट्राॅमा सेंटर में देर रात घटना हुई थी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें