फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दर्शन कर लो, चुनाव बाद आए हैं, नौजवान की बात सुनते ही भड़क गए भाजपा विधायक; बोले-एमएलए की पावर नहीं जानते

Sat, 27 Jan 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान गांव के नौजवान ने कहा कि विधायक के दर्शन कर लो, चुनाव बाद आए हैं। नौजवान की बात सुनते ही भाजपा विधायक भड़क गए। बोले-एमएलए की पावर नहीं जानते हो...
विज्ञापन
भाजपा विधायक व गांव के नौजवान के बीच हॉट-टॉक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टूंडला से भाजपा विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए गांव पहुंचे। रास्ते में मिले ग्रामीण युवक ने उनसे कहा कि चुनाव बाद अब आए हैं। इस पर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने उस नौजवान को कहा कि विधायक का पावर नहीं जानते हो। बृहस्पतिवार को इस हॉट टॉक का वीडियो सामने आया तो लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।  

विज्ञापन


विधायक ने ग्रामीण नौजवान को पावर के बारे में कहा तो उसने भी दो टूक जवाब दिया। कहा कि पावर तो हमारे वोट से ही आई है। ग्रामीण युवक का आरोप है कि विधायक ने पुलिस बुला ली। विधायक का कहना है कि कुछ लोग गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में अवरोध बन रहे थे। उनके द्वारा ही ऐसी हरकत की गई है। 

बताते चलें कि नारखी क्षेत्र के नगला डूमर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर के साथ अन्य भाजपा नेता शामिल होने को पहुंचे थे। इस दौरान विधायक गांव से पैदल निकलकर आ रहे थे। तभी एक ग्रामीण ने तंज कसा कि विधायक के दर्शन कर लो, चुनाव के बाद आज गांव आए हैं। 
विज्ञापन


वीडियो के अनुसार विधायक ने यह सुनते ही कहा कि जानता है कि तू किससे बात कर रहा है। ग्रामीण बोला विधायक जी से बात कर रहा हूं। विधायक ग्रामीण से बोले तमीज से बात कर..तमीज से..। ग्रामीण बोला इसमें क्या तमीज से बात करूं। इसमें हमने क्या गलत बात कह दी। ग्रामीण बोला बिना हमारे वोट के तुम विधायक बन जाते।

ग्रामीण हरवेंद्र प्रताप सिंह का आरोप है कि बाद में विधायक ने थाना नारखी पुलिस को भी बुला लिया। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर का कहना है कि नगला डूंमर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम था। कुछ लोग सुबह से विरोध करके टेंट आदि नहीं लगने दे रहे थे। उनके द्वारा ही ऐसी हरकत की गई है। मैंने किसी से कोई अभद्रता नहीं की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें