फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मां कामाख्या के पट बंद होने के साथ शुरू हुआ अंबुबाची महोत्सव

Fri, 23 Jun 2023 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मेंं अंबुबाची महोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। सुबह नौ सौभाग्यशाली महिलाओं ने मैया को श्वेत वस्त्र पहनाएं। मंगला आरती के बाद मंदिर के पट तीन दिन केे लिए बंद कर दिए गए। अब 25 जून को सुुबह पट खुलने के साथ दर्शन करने को भक्तों सैलाब उमड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारियों ने विधिविधान से मंत्रों के साथ पहले मंगला आरती की। इसके बाद मां का लाल शृंगार उतारकर सफेद कपड़ों से मां का शृंगार किया। ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी, टूंडला की शशि गौतम, लखनऊ की कोमल प्रधान, जसराना की कुसुम यादव, गाजियाबाद की सरिता यादव, बरेली की अंजलि चौहान एवं जसराना की रजनी गुप्ता ने मंदिर स्थित गर्भगृह के पट बंद किए। गर्भगृह के पट तीन दिन बाद 25 जून को मंगला आरती के समय खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया आश्रम में मौजूद पुजारियों एवं नौ सौभाग्यशाली महिलाओं के द्वारा संपन्न की गई। अंबुबाची महोत्सव के दौरान तीन दिन तक पट बंद रहेंगे।


-25 व 26 को भक्तों को होंगे विशेष दर्शन
मंदिर में पुजारियों एवं आम भक्तों के द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा अंबुबाची महोत्सव के दौरान सादगी से मां के पट बंद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून को मंगला आरती के साथ पट खोले जाएंगे। शृंगार के बाद सभी भक्तों को दर्शन होंगे। कहा इस बार 25 एवं 26 जून को आम भक्तों को विशेष दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन



-पर्यटन मंत्री भी करेंगे मां के दर्शन
अंबुबाची महोत्सव के दौरान मां कामाख्या के दर्शन के लिए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 25 जून को सुबह नौ बजे मंदिर पहुंचेंगे। इस दौरान मंदिर में पूजा करने के साथ मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी से बात करेंगे। मंत्रालय द्वारा इसकी सूचना मां कामाख्या धाम के पीठाधीश को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें