फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में धांधली का आरोप लगा कर की पुनर्मतगणना की मांग

Tue, 15 Dec 2015 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

टूंडला ब्लाक में ग्राम पंचायत चुनाव के बाद हुई मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए  जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर पुनर्मतगणना की मांग की है।
मंगलवार को ग्राम पंचायत नागऊ से प्रधान पद की प्रत्याशी रही चरन देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की तथा तहसील प्रांगण में जमकर हंगामा काटा। महिला का कहना है कि बूथ संख्या 146 पर 546 मत पड़े थे, लेकिन मतगणना के दिन पेटी में मात्र 544 मत ही निकले। वहीं बूथ संख्या 147 पर 539 मत पड़े थे, किंतु मतपेटिका में मात्र 533 मत निकले। महिला के साथ आई अन्य महिलाओं ने तहसील परिसर में पुनर्मतगणना की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा। डीएम विजय किरन आनंद ने फैसले के विरुद्ध कोर्ट जाने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कराया।
फोटो-टूंडला तहसील दिवस में मतगणना में  गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करते गांव नागऊ के  महिलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें