लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में जिन कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं 10 से 14 अगस्त के बीच समाप्त हो रही हैं। इनके प्रैक्टिकल 12 से 26 अगस्त के बीच कराए जाएंगे। इसके लिए परीक्षकों की ड्यूटी 10 अगस्त तक ईआरपी लॉगिन में अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कॉलेज नियमित व कैरी ओवर विषयों के आंतरिक व वाह्य अंकों को 31 अगस्त तक अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए दोबारा पोर्टल खोल दिया गया है।