फिरोजाबाद। शहर के आंतरिक इलाकों में हवा की सेहत में मंगलवार को भी सुधार होते नहीं दिखा। हालांकि शहर की सीमा से सटे क्षेत्रों की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा में कमी आई। एक्यूआई 170 से 200 के मध्य दर्शाया गया।मंगलवार की सुबह हल्की धूप खिलने एवं हवा का प्रवाह तेज होने का असर सुहागनगरी की हवा में भी दिखा। शहरी सीमा से सटे बाहरी क्षेत्रों नगला भाऊ और राजा का ताल आदि क्षेत्रों में हवा में घुलनशील हानिकारक पीएम-2.5 और पीएम-10 जैसे हानिकारक तत्वों की मात्रा में कमी दर्ज की गई। शहर के आंतरिक इलाकों में हवा की सेहत में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ऑनलाइन केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार शहर के आंतरिक इलाकों में हवा में घुलनशील तत्वों में और कमी की दरकार है।
सीपीसीबी केंद्रों की रिपोर्ट- शाम पांच बजे
नगला भाऊ (शहरी सीमा से सटा बाहरी क्षेत्र) 130 एक्यूआई
विभवनगर (शहरी सीमा का आंतरिक क्षेत्र) - 160 एक्यूआई
दो माह बाद पीसीबी में हुई क्षेत्रीय अधिकारी की तैनाती
पूर्व में तैनात क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंजीनियर बीके दुबे के निधन के बाद से जिला में क्षेत्रीय अधिकारी का पद खाली चल रहा था। लगभग दो माह शासन ने मुख्यालय पर तैनात इंजीनियर एसके पांडेय को फिरोजाबाद में आरओ पीसीबी के पद पर भेजा है।