फिरोजाबाद। उडद व मूंग की फसल पर खरपतवारों एवं कीट जनित रोगों का प्रकोप हो सकता है। किसानों को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जरूरी सुझाव जारी किए गए हैं। निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तेजप्रकाश के अनुसार जायद की फसल में शुमार उडद व मूंग की फसल पर खरपतवार तथा कई किस्म के कीट हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान से बचने के लिए किसान भाई बुवाई के तीन चार सप्ताह बाद फसल की निराई व गुडाई करें। तथा इमेजा थाइपर नामक रसायन अथवा परसूट नामक रसायन का छिडकाव करें।कीटों की रोकथाम के लिए क्लोरोपाइरीफाम नामक रसायन को पानी में मिला कर फसल पर छिड़कें। उन्होंने कहा कि कृषि कार्येां के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य किया जाए।