फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज ने 251 दीपकों से उतारी मां दुर्गा की आरती,किया स्वागत 2

सार

नगर में निकाली गई मां दुर्गा शोभायात्रा में मां शेरावाली की आरती उतारने और स्वागत करने के लिए अग्रवाल समाज के लोग मोहल्ला तिदरी पर एकत्रित हुए।वहीं पालिका के सामने संजय मेडिकल स्टोर की तरफ से खाटू श्याम झांकी की आरती उतारी गई और पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
मां दुर्गा की आरती उतारने के लिए एकत्रित अग्रवाल समाज के लोग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद। नगर में निकाली गई मां दुर्गा शोभायात्रा में मां शेरावाली की आरती उतारने और स्वागत करने के लिए अग्रवाल समाज के लोग मोहल्ला तिदरी पर एकत्रित हुए। यहां भव्य कार्यक्रम के तहत मां दुर्गा की 251 मिट्टी के दीपक जला कर मां की आरती उतारी और शोभायात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजीव अग्रवाल (पूजा ग्रुप), अप्पू अग्रवाल, सीए अंबुज सिंघल, संजीव अग्रवाल, अमृत गर्ग, संभव गर्ग, गिरीश चंद्र शेखर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल के अलावा कुलदीप गुप्ता, अंशू गुप्ता मौजूद रहे।
वहीं नारायण तिराहा पर सीए अवधेश पाठक के नेतृत्व में मां की आरती उतारी गई। जिसमें बालाजी मंदिर के महंत मनीष भारद्वाज के अलावा जयंती अध्यक्ष रजनीश गौड़ का पूरा परिवार और संत महात्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पालिका के सामने संजय मेडिकल स्टोर की तरफ से खाटू श्याम झांकी की आरती उतारी गई और पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंकित शर्मा, अर्पित शर्मा, छोटू शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, अंशू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें