फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक की मौत के बाद पुलिस ने किया पांच के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना के कस्बा पाढ़म में जमीन के विवाद से परेशान युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में युवक के ससुर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिजन ने कहा सोमवार को भी आरोपियों ने पिटाई की थी।
विज्ञापन

थाना जसराना के बड़ा गांव में मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव मधेपुरा निवासी शिवराज सिंह ने अपने नवनिर्मित मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस ने परिजन से जानकारी ली। मृतक के ससुर महावीर सिंह ने बताया कि शिवराज ने योगेंद्र सिंह नगला तुर्सी एवं अंशू निवासी मोहल्ला पाठकपुरा से जमीन खरीदी थी। लेकिन नगला तुर्सी निवासी योगेंद्र, देवेंद्र, रहीशपाल, अंकित, रंजीत जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे थे।
मृतक की पत्नी खुशबू ने सोमवार को भी पिटाई करने का आरोप लगाया। पिटाई से क्षुब्ध होकर उसके पति ने फंदे पर लटककर अपनी जान दी है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मारपीट करने एवं आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा तहरीर मिलने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें