फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 13 Aug 2023 07:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। पत्नी से विवाद होने के बाद उसने पहले महिला की पिटाई की और बाद में फंदा लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फंदा लगाते देख परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। परिजन उसको लेकर अस्पताल आए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण (45) का रविवार को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की पिटाई कर दी और खुद रस्सी लेकर फंदा बनाकर उस पर लटक गया। युवक को फंदे पर लटका देख चीख पुकार मच गई। परिजन उसको फंदे से उतार कर आनन-फानन में अस्पताल आए। यहां इमरजेंसी में उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें