जसराना। एसडीएम न्यायिक की तैनाती होने के बाद तहसील जसराना के अधिवक्ताओं की बैठक बार के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांच दिन तक न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया। इस दौरान 19 जुलाई तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। बार के अध्यक्ष ने बताया कि उप जिलाधिकारी पांच दिन तक कोर्ट में कार्य करना चाहते हैं। जो कि संभव नहीं है। कहा कि अधिवक्ताओं को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की कोर्ट में जाने के साथ तहसील में अन्य कार्य भी करने होते हैं। पांच दिन तक एसडीएम कोर्ट में कार्य होने से परेशानी होगी। कहा कि पूर्व की भांति सोमवार व बुधवार को कोर्ट का संचालन किया जाए। बैठक के दौरान अजीत प्रताप सिंह, राकेश कुमार, रवीप्रकाश, संजय यादव, दिनेश वर्मा, उमेश कुमार अधिवक्ता मौजूद रहे।