फोटो - समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता करेंगे आंदोलन
जसराना। बार एसोसिएशन की बैठक बार हाल में हुई। एक प्रशासनिक अधिकारी पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर माहौल में सुधार नहीं हुआ तो बुधवार से अधिवक्ता अनशन पर बैठेंगे।
बार के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने एक प्रशासनिक अधिकारी पर भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस दौरान कहा कि एक अधिवक्ता को वह प्रशासनिक अधिकारी अपने कक्ष में बैठाते हैं जबकि अन्य को उनका चपरासी भगा देता है। पट्टेदारों की जमीन की पैमाइश नहीं होने की बात कही। वहीं नायब तहसीलदार पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने कहा अगर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो अधिवक्ता तहसील में बुधवार से अनशन पर बैठेंगे। अजीत प्रताप सिंह, राकेश कुमार, रवीप्रकाश, संजय यादव, दिनेश वर्मा, उमेश कुमार मौजूद रहे। संवाद