अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन शिकोहाबाद के अध्यक्ष श्यामबाबू यादव एडवोकेट के नेतृत्व में बार हाल में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रदेश में बढ़ रहे अधिवक्ताओं पर उत्पीड़न और हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया जाए। जिसे सभी ने एक मत से पास कर दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार हर्षवर्धन को सौंपा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि सुल्तानपुर के अधिवक्ता आजाद अहमद व जलालपुर अलीगढ़ के अधिवक्ता अब्दुल मुगीश की सरेआम गोलीमार कर हत्या कर दी गई। प्रतापगढ़ व जौनपुर के अधिवक्ताओं के साथ उत्पीड़न की गंभीर घटनाएं घटित हुई हैं। अधिवक्ताओं की हत्या एवं उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए। अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं की मांग है कि हत्या और उत्पीड़न के दोषी व्यक्तियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार महासचिव, अशोक कुमार, शिव कुमार शर्माा, राजेश कुमार, बंटी (योगेंद्र), अवनीश कुमार, कृष्णपाल मौजूद रहे।
फोटो संख्या एक
अधिवक्ता की हत्या और उत्पीड़न के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता