फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ताओं ने मांगा तहसील और जिला बार से सहयोग

Fri, 18 Oct 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। तहसील में कार्य कर रहे अधिवक्ता पर फर्जी एवं कूटरचित तरीके से बैनामा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ता लामबंद हैं।
विज्ञापन

अनिश्चितकाल तक हड़ताल पर रहने का एलान करने के साथ ही जिला एवं तहसील बार से सहयोग मांगने की बात कही है। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम एवं एसपी से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराएगा।
तहसील में अधिवक्ता के रूप में कार्य रहे राघवेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ शिकोहाबाद एवं जसराना थाना में मुकदमा दर्ज किए गए हैं। उन पर फर्जी एवं कूटरचित तरीके से बैनामा करने का आरोप है। मुकदमा दर्ज करने के बाद से बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। लामबंद होते हुए अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक एफआईआर से नाम नहीं हटता तब तक न्यायिक कार्य नहीं होगा। वहीं बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान आंदोलन को धार देने की रणनीति तैयार की गई। अधिवक्ताओं ने जिला एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिल समर्थन मांगा जाएगा। इसमें अधिकारियों को ज्ञापन देने के साथ ही न्यायिक कार्य नहीं करने का आह्वान किया जाएगा। वहीं एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही डीएम एवं एसएसपी से मिलकर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराने के साथ ही उनसे अधिवक्ता का नाम एफआईआर से हटाने के लिए अनुरोध करेगा। वीरेंद्र सिंह, रमाकांत, शेर सिंह, राकेश कुमार, मुन्नेश कुमार आदि अधिवक्ताओं ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें