फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट, एटा रोड का किया निरीक्षण

Fri, 10 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मास और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को एसडीएम अनुराधा सिंह और सीओ अरुण कुमार चौरसिया की टीम ने गंगा सोरों मार्ग (एटा रोड) का संयुक्त निरीक्षण किया। एसडीएम ने कांवड़ मार्ग के बिजली खंभों को कवर करने, खस्ताहाल सड़क के गड्ढे भरने और रास्ते की झाड़ियां काटने के कड़े निर्देश दिए। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन रहेगा और सुरक्षा के लिए विशेष बूथ बनाए जाएंगे। शिवभक्तों की सुविधा के लिए रिजावली, श्रीनगर, निहालसिंह की पुलिया, सुभाष चौराहा और नगला सिंघी में शिविर लगाए जाएंगे, जहां प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होगी। उन्होंने दुकानदारों को अपने सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें